जींद के मलिकपुर गांव के एक युवक को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सफीदों सदर थाना पुलिस ने गांव के ही दो व्यक्तियों विक्रम व जोधबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में मलिकपुर गांव निवासी महिला राजवंत कौर ने बताया कि उसका बेटा गुरविंद्र विदेश में जाना चाहता था। इसके लिए उनके संपर्क में गांव के ही विक्रम व जोधबीर आए। जिन्होंने उनको विदेश भेजने का झांसा दिया। दोनों आरोपियों ने उसके बेटे को फर्जी दस्तावेजों के अधार पर न्यूजीलैंड भेज दिया। जहां से उनको एमबैंसी का नोटिस आया हुआ है। इसके अलावा उसके बेटे को वहां पर काम भी नहीं मिल रहा। जिसके लिए उनके दस लाख रुपये अतिरिक्त खर्च हो चुके हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों व्यक्तियों ने षडयंत्र के तहत उसके बेटे को वहां पर फंसाया है। उसके बेटे की बैंक में अधिक राशि दिखाई गई, जबकि उनके पास इतनी प्रापर्टी व राशि नहीं है। इसके बदले आरोपियों ने उनसे 19 लाख रुपय भी ठग लिए। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद में ग्रुप डी में लगवाने का झांसा देकर 45000 रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव मोरखी निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को दीक्षा में बताया कि उसका संपर्क गांव बंबेवा निवासी प्रदीप की मार्फत राजेश से हुआ राजेश ने बताया कि उसकी अच्छी जान पहचान है। वह उसके लड़के रोहित को ग्रुप डी में लगवा देगा। जिसकी इमेज में राजेश ने नौ लाख की डिमांड की, साढ़े चार लाख रुपए पहले देने को कहा जबकि बकाया राशि बाद में देने के लिए कहा। जिस पर उसने साढ़े चार लाख रुपए राजेश को दे दिए।
काफी समय तक उसके बेटे नौकरी नहीं लगा ! जब वह राजेश से पूछता तो कहता कि अभी तक लिस्ट नहीं आई है। लिस्ट आते ही उसके बेटे का नाम आ जाएगा। तीन साल बीत जाने के बाद भी उसके बेटे को ग्रुप डी में नौकरी नहीं मिली। जब उसने राजेश पर दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपित ने उसका फोन उठना भी बंद कर दिया। बाद में आरोपित ने राशि देने से भी मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने रमेश चंद्र की शिकायत पर राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया की नौकरी लगवाने का झांसा देकर राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई थी फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।