फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुट भिड़े, पथराव, फायरिंग, भंजी लाठियां

Sun, 20 Mar 2016 12:21 AM IST
jind/bureau
विज्ञापन
fighting-two-groups-fired - फोटो : fighting-two-groups-fired
विज्ञापन
गांव बीबीपुर में शनिवार को आपसी कहासुनी के चलते दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों में जमकर लाठी, डंडे व पथराव हुआ। झगड़े के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई, जबकि दोनों गुटों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने गोली लगने से घायल युवक की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गांव बीबीपुर निवासी संदीप तथा गांव मिर्चपुर निवासी रामबीर की कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

रामबीर अपने बुआ के घर गांव बीबीपुर में ही रहता था। शनिवार को इसी कहासुनी के चलते दोनों गुटों के युवक आमने-सामने हो गए और देखते ही देखते दोनों गुटों में जमकर लाठी व डंडे चले और पथराव किया। कुछ युवकों ने अपने पास मौजूद असलाह से फायर कर दिया। इसमें गांव मिर्चपुर निवासी रामबीर को गोली लग गई, जबकि गांव घिमाना निवासी राकेश पत्थर लगने से घायल हो गया।

दूसरे गुट के भी कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। झगड़ा होता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच बचाव करके दोनों पक्षों को अलग-अलग करके घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने गोली लगने से घायल हुए रामबीर की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


झगड़े की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस झगड़े के कारणों तथा उसमें शामिल लोगों का सुराग लगाने में जुटी है। इस दौरान दोनों ही गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। सदर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि बीबीपुर में दो गुटों में झगड़ा हुआ। इसमें एक युवक को गोली लगी है, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हुए है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही झगड़ों के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें