फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार के कारिंदे तथा ग्रामीण भिड़े

Sat, 05 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बराह कलां में शुक्रवार की देर शाम को शराब ठेकेदार के कारिंदे तथा ग्रामीण आपस में भिड़ गए। इस दौरान ग्रामीणों ने शराब ठेके पर बैठे दो युवकों की जमकर धुनाई कर दी। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


झगड़े की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बराह कलां में गांव सिवाहा के शराब ठेकेदार सतपाल का ठेका बनाया हुआ है। शुक्रवार शाम को ठेके के कारिंदे रिंकू, शराब ठेकेदार के भाई नीरज की गांव के कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई।

इस दौरान शराब ठेकेदार के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। थोड़ी देर के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शराब ठेके के अंदर घुस गए और शराब की कुछ पेटियों को ठेके से बाहर फें क दिया।
विज्ञापन


 इस दौरान ठेेके पर मौजूद युवक रिंकू तथा नीरज की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। मामला बिगड़ता देखकर गांव के गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करके शराब ठेकेदार के करिंदों को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़वाया। बाद में घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।

घायल रिंकू ने बताया कि गांव के कुछ युवक आए थे और उन्होंने शराब की डिमांड की, लेकिन पैसे नहीं देने के चलते शराब नहीं दी। इस पर वह झगड़े पर उतारू हो गया। बाद में ग्रामीणों को बुलाकर शराब ठेके पर तोड़फोड़ करके उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें