तीन दिन में ये दुकान खाली करदो या पांच लाख रुपये दे दो। यदि ऐसा नहीं किया तो तुम्हारे बेटे को गोली मार देंगे। हरियाणा के जींद के जुलाना गांव में बदमाशों ने एलआईसी एजेंट की दुकान पर ये धमकी भरा पत्र चस्पा कर रंगदारी मांगी है। शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
वार्ड 13 निवासी एलआईसी एजेंट काम सिंह ने बताया कि वह आरएमपी चिकित्सक के साथ साथ एलआईसी का एजेंट भी है। वार्ड 13 में उसकी दुकान भी है। शनिवार को रात को वह दुकान को बंद करके गया था, लेकिन रविवार सुबह जैसे ही उसने अपनी दुकान को खोला तो गेट पर एक धमकी भरा पत्र चिपका मिला, जिसमें लिखा गया है कि तीन दिन में घर खाली कर दो और पांच लाख रुपये दो।
यदि नहीं दिए तो उसके बेटे सोनू को गोली मार दी जाएगी। काम सिंह ने इसकी शिकायत डायल 112 पर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। काम सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। काम सिंह ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश भी नही है। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।
मामले की जांच की जा रही है। आस पास लगे सीसीटीवी कै मरों को खंगाला जा रहा है। जैसे ही कोई सुराग लगेगा बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा। -कुलदीप सिंह, चौकी इंचार्ज जुलाना।