फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेती के नीचे दबी मिली बैंक से चोरी हुई तिजोरी

Thu, 09 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
तिजाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के कैथल रोड पर स्थित उज्जीवन बैंक का ताला तोड़कर चोरी की गई तिजोरी को पुलिस ने जवाहर नगर में खाली प्लाट में पड़ी रेती के नीचे दबी हुई मिली। पुलिस ने तिजोरी को कब्जे में लेकर जब उसकी जांच की गई तो उसमें रखी नौ लाख रुपये की नकदी सुरक्षित मिली। पुलिस बैंक से तिजोरी चोरी करने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


उज्जीवन बैंक के ब्रांच के मैनेजर नवीन गोयल ने आठ मार्च को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को बैंक की शाखा का पीछे का दरवाजा का ताला तोड़ दिया। जहां से बैंक के अंदर रखी तिजोरी को उठाकर अपने साथ ले गए। इसमें नौ लाख छह हजार 506 रुपये की नकदी थी। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जब आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया तो बैंक के पीछे स्थित जवाहर नगर में एक प्लाट के अंदर निर्माण के लिए डाली गई रेती के अंदर तिजोरी दबी हुई मिली। तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया हुआ था, लेकिन इसमें सफल नहीं होने पर उसे रेती के नीचे दबाकर फरार हो गए। पुलिस ने जब तिजोरी को कब्जे में लेकर उसकी जांच की गई तो उसमें नौ लाख छह हजार 506 रुपये की नकदी सुरक्षित मिली, जबकि तिजोरी को चोरी करने वालों का सुराग नहीं लगा।

पटियाला चौक चौकी प्रभारी सूरजभान ने बताया कि बैंक से चोरी हुई तिजोरी जवाहर नगर में रेती के नीचे दबी हुई मिली है। तिजोरी में रखी नकदी सुरक्षित है। बैंक में चोरी करने वालों का जल्द ही सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें