फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोपियों के समर्थन में उतरे लोग

Tue, 27 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
एसएसपी से मिलने पहुंचे ओमनगर के लोग। - फोटो : jind
विज्ञापन
शहर वासी एक युवती द्वारा ओमनगर के युवकों पर बंधक बनाकर दुराचार के आरोप लगाने के मामले में काफी लोग आरोपी युवकों के समर्थन में उतर आए हैं। लोगों ने सोमवार को एसएसपी शशांक आनंद से मुलाकात कर बताया कि युवकों को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। मामले की निष्पक्षता से जांच करवाई जाए। जिन्हें एसएसपी शशांक आनंद ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एसएसपी से मिलने पहुंचे राजकुमार, अशोक, बिजेंद्र, रघबीर, अनीता, राधा ने बताया कि महिला थाने में एक युवती ने शिकायत देकर ओमनगर के राकेश पर दुराचार करने व युवक गोगी व महिला पर सहयोग करने का आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाया कि 15 नवंबर को उसके साथ दुराचार किया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर शंका इस बात पर होती है कि लगभग डेढ़ माह बाद पुलिस को शिकायत दी है। जिन लोगों ने युवती से आरोप लगवाए हैं, वे युवक के साथ रंजिश रखते हैं और साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि जिन युवकों पर आरोप लगाए हैं, उनका मेडिकल करवाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें