फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 03 Nov 2015 12:23 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

गांव खेड़ा खेमावती के निकट असंध पानीपत मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया।

पुलिस ने अज्ञात कार व कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। असंध करनाल निवासी रामभूल और संदीप सोमवार को बाइक से किसी कार्य के लिए सफीदों आ रहे थे। जब वह खेड़ा खेमावती के निकट कैंटर को ओवरटेक कर रहे थे तो कैंटर से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से रामभूल उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान वहां से निकल रही कार उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई और रामभूल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास लोगों ने घायल संदीप को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बाद में घटना की सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक रामभूल के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल संदीप की शिकायत पर अज्ञात कैंटर और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें