फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर महिला से कानों की बालियां छीनी

Thu, 29 Oct 2015 12:00 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 दनौदा गांव के निकट एक महिला को बुलेरो गाड़ी में लिफ्ट देकर गाड़ी में सवार तीन महिलाओं और दो पुरुषों ने महिला से सोने की बालियां छीन ली। घटना के बाद आरोपी महिला को गांव सैंथली के निकट गाड़ी से फेंककर फरार हो गए।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव सैंथली निवासी कृष्ण की पत्नी मीरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से गांव दनौदा गई थी। खरीददारी कर गांव वापस लौटने के लिए लितानी लिंक रोड पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बुलेरो गाड़ी वहां पर पहुंची। जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष सवार थे।
विज्ञापन


 महिलाओं ने लितानी जाने की बात कहते हुए मीरा को लिफ्ट दे दी। कुछ दूरी पर चलने के बाद महिलाओं ने मीरा के कानों से बालियां छीन ली और विरोध करने पर उसे गांव सैंथली के निकट चलती गाड़ी से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। महिला ने गाड़ी के नंबरों को नोट कर लिया था। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें