फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार रिश्वत लेते खादी ग्रामोद्योग का मैनेजर गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2015 11:58 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पुलिस ने खादी ग्रामोद्योग के मैनेजर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मैनेजर ने शिकायतकर्ता से प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत लोन पास कराने के नाम पर 50 रुपये रिश्वत मांग रहा था। जींद के तहसीलदार रामफल कटारिया और डीएसपी वीरेंद्र सांगवान की टीम ने मैनेजर को रिश्वत लेते हुए काबू किया है। पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।  


 गांव मुआना निवासी सतीश वर्मा ने एसएसपी अभिषेक जोरवाल को दी शिकायत में बताया कि उसने खादी ग्रामोद्योग से प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया है। खादी ग्रामोद्योग का मैनेजर कुलदीप लोन पास कराने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांग कर रहा है और रिश्वत की यह राशि किश्तों में देनी तय हुई है। सतीश ने बताया कि मैनेजर उससे सात हजार रुपये की एक किश्त पहले भी ले चुका है और अब दस हजार रुपये की दूसरी किश्त की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने तहसीलदार रामफल कटारिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया और डीएसपी वीरेंद्र सांगवान के नेतृत्व में टीम का गठन किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने शिकायतकर्ता को हस्ताक्षर कर 500-500 रुपये के 20 नोट दे दिए और रिश्वत की राशि देने के लिए मैनेजर के पास भेज दिया। सतीश वर्मा ने रिश्वत की राशि देने के लिए मैनेजर कुलदीप से संपर्क किया तो मैनेजर ने सतीश को राशि देने के लिए दीवानखाना मार्केट में स्थित एक दुकान पर बुला लिया। सतीश ने सारी जानकारी छापा मार दल को दी।
विज्ञापन


डीएसपी वीरेंद्र सांगवान अपनी टीम के साथ मैनेजर द्वारा बताई गई जगह के समीप पहुंच गया। सतीश ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा हस्ताक्षर किए गए नोट मैनेजर कुलदीप को दे दिए। सतीश वर्मा ने रिश्वत की राशि मैनेजर को दिए जाने के बाद छापामार दल को इशारा कर दिया। डीएसपी वीरेंद्र सांगवान की टीम ने मैनेजर को रिश्वत की राशि सहित मौके पर ही काबू कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें