गांव किलाजफरगढ़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की दीवार तोड़कर बैंक में सेंध लगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चोर अपने इरादे में सफल नहीं हो सके। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला किलाजफरगढ़ में चोरों ने बैंक की पीछे की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने बैंक के अंदर तो घुस गए, लेकिन चोरी करने में सफलता हाथ नहीं लगी।
बैंक के पीछे झाड़ियां व कीकर हैं। चोरों ने इसी रास्ते से बैंक में प्रवेश किया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जुलाना पुलिस को दी। सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी समुंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जुलाना थाना प्रभारी समुंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस किलाजफरगढ़ गांव में पहुंच गई थी। बैंक के पीछे झांड़िया व कीकर हैं। इन्हीं की आड़ में चोरों ने बैंक की दीवार तोड़कर प्रवेश किया है। शनिवार व रविवार को बैंक की छुट्टी थी।