फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का गला घोंटकर हत्या करने का आरोपी को जेल भेजा

Sat, 05 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुंदरपुर में दस वर्षीय बच्चे गुरजेंट सिंह की गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी शेखर को रिमांड पूरा होने पर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी ने हत्या करने के स्थान की निशानदेही तथा हत्या में प्रयोग की गई स्कूटी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि गांव सुंदरपुर निवासी मनोज की पत्नी मुकेश के इशारे पर उसके प्रेमी पटेल नगर निवासी शेखर ने दस वर्षीय गुरजेंट का गला घोटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को गली में फैंक दिया था। उसके बाद पुलिस ने बच्चे गुरजेंट की मां मुकेश ने पकड़कर पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि उसने अपने प्रेमी शेखर के साथ मिलकर उसकी हत्या की है।

दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन बच्चे उसमें बाधा बन रहे थे। इससे पहले दो अक्टूबर को उसकी 12 वर्षीय बेटी गुल्लू की भी गला घोटकर हत्या कर दी थी। लेकिन उस समय मामला उजागर नहीं हो पाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शेखर को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें