फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो विधायक के भाई के क्लीनिक में चोरी

Sat, 05 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा के भाई के क्लीनिक की दूसरी मंजिल पर बने कमरे का चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी तथा जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा के भाई ईश्वर सिंह की पुरानी सब्जी मंडी मोड़ पर क्लीनिक बनाया हुआ है। दो दिसंबर की रात को चोरों ने क्लीनिक की दूसरी मंजिल पर बने कमरे का चोरों ने ताला तोड़कर 74 हजार रुपये की नकदी, एक चेन, दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए।

चोरी की घटना का पता सुबह लगा जब क्लीनिक पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने डॉ. ईश्वरचंद मिढ़ा की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें