फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ पुलिसकर्मी का कारनामा: विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, डेढ़ साल तक बनाए संबध

Sat, 25 Feb 2023 11:05 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद से विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीआईए स्टाफ में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल ने विधवा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब डेढ़ साल तक संबध बनाए। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में सीआईए स्टाफ में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल ने विधवा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया और उससे 10 तोले सोना भी ले लिया। बाद में शादी से मना कर दिया। महिला थाना पुलिस ने विधवा महिला की शिकायत पर सीआईए पुलिस कांस्टेबल मनोज शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


10 तोले सोना लेने का भी आरोप
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में जींद शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। करीब दो साल पहले वह मनोज शर्मा के संपर्क में आई। उसने बताया कि वह सीआईए स्टाफ में कांस्टेबल है। मनोज के साथ नजदीकियां बढ़ी तो मनोज शर्मा ने उसके साथ शादी करने की बात कही और उसके साथ दुष्कर्म किया।

करीब डेढ़ साल तक मनोज शर्मा उसके साथ दुष्कर्म करता। इस दौरान मनोज ने उससे 10 तोले सोना भी लिया। बाद में वह उससे किनारा करने लगा। उसने शादी की बात मनोज से कही तो उसने शादी करने से मना कर दिया और उसका 10 तोले सोना भी नहीं लौटाया। महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सीआईए स्टाफ में तैनात कांस्टेबल मनोज के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें