जिला जेल के अंदर मोबाइल तथा नशीला पदार्थ फेंक रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने काबू कर लिया, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया।
पकड़ा गया आरोपी पिछले दिनों ही पैरोल पर छूटा था। शहर थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार वार्डन जेल के आसपास के क्षेत्र में नजर बनाए हुए थे, इसी दौरान जेल के पीछे खाली पड़ी जगह पर दो व्यक्ति दिखाई दिए और जेल के अंदर कुछ फेंक रहे थे।
जेल वार्डनों ने तुरंत ही उनका पीछा करके एक को काबू कर लिया, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया। जेल प्रशासन ने तुरंत ही आरोपी को शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान वाल्मीकि कालोनी जींद निवासी सुशील के रुप में हुई। सुशील ने खुलासा किया कि वह हत्या के मामले में जेल में बंद है और पिछले दिनों ही पैरोल पर आया था।
पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से मोबाइल तथा नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।