फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और किशोरी की जलकर मौत

Fri, 15 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आग
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। मच्छर भगाने के लिए सुलगाए गए कंडे की आग से महिला की जलकर मौत हो गई। घर-गृहस्थी भी राख हो गई। एक अन्य घटना में किशोरी की आग से जलकर मौत हो गई। जसपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हरिया डेरा निवासी सरवन (45) ने गुरुवार की रात मच्छर भगाने के लिए कमरे में धुआं करने के लिए कंडे सुलगाई थी।
विज्ञापन


पास में रखे घास-फूस में आग लग जाने से सो रही सरवन चपेट में आ गई। उसकी जलकर मौत हो गई। लपटे और धुआं देख पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और परिजनों को सूचना दी। पति कालीचरन ने बताया कि घटना के समय वह गेहूं की मड़ाई में मजदूरी करने गया था। पुत्र नरेश गुजरात में मजदूरी करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी शीलू (15) पुत्री रामनरेश वर्मा शुक्रवार को सुबह घर मेें आग से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों का कहना है कि खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग गई। हालांकि यह भी चर्चा रही कि किशोरी ने खुद आग लगाई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसी शीलू को अतर्रा सीएचसी लाया गया। यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें