हरियाणा के जींद जिले उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को सब्जी देने के बहाने एक व्यक्ति ने घर बुलाया और फिर दरवाजा बंद कर चाकू की नोक पर उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने घर आकर परिजनों को बताया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बंधक बनाने, दुष्कर्म करने, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके परिवार के लोग खेत में गए हुए थे। उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी व्यक्ति ने उसे घर बनाई गई सब्जी देने के लिए अपने घर बुलाया। जब वह सब्जी देने दर्शन के घर पहुंची तो उसने दरवाजा बंद कर लिया।
जब उसने विरोध जताया तो उसे चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान काफी देर तक आरोपी ने काफी देर तक उसे कमरे में बंधक बनाए रखा। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
जांच अधिकारी एसआई प्रेम कुमारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर व्यक्ति को नामजद कर उसके खिलाफ बंधक बनाने, दुष्कर्म करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।