फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कैंटर पलटा, सफीदों के दो युवकों की मौत

Mon, 14 Dec 2015 11:51 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 हिसार से मुर्गियों का कैंटर लेकर दिल्ली गए सफीदों उप मंडल के दो युवकों की कैंटर पलटने से मौत हो गई। मरने वालों में रामनगर गांव निवासी 24 वर्षीय चालक पंकज व गांव साहनपुर निवासी परिचालक विक्की था। सोमवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
पंकज के परिवार के सदस्य अनिल व रणधीर ने बताया कि वह दोनों कैंटर से हिसार से मुर्गियों को भरकर दिल्ली मुर्गा मंडी के लिए चले थे। रविवार अल सुबह जब वे दिल्ली मेें यमुना पुल के पास गीता कालोनी में पहुंचे तो धूंध के कारण उनकी गाड़ी का संतुलन खोकर सड़क किनारे  उतरकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दुर्घटना में कैंटर चालक पंकज व क्लीनर विक्की की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में घायल एक बिहारी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि साहनपुर निवासी 24 वर्षीय युवक विक्की की अभी 25 दिन बाद ही शादी थी और रामनगर निवासी पंकज अपने पिता का इकलौता लड़का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें