फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत की आत्महत्या का मामला: चारों आरोपियों को एक सप्ताह में गिरफ्तार करने के आश्वासन पर बनी सहमति, आज दी जाएगी समाधि

Mon, 20 Dec 2021 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

काला पीर डेरे के महंत की आत्महत्या के मामले में डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर ग्रामीणों से कैथल मार्ग खुलवाया गया। चारों आरोपियों को एक सप्ताह, तो एक दिन पहले मारपीट करने वालों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने के आश्वासन पर सहमति बनी।
विज्ञापन
ग्रामीणों को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुए समझौते की जानकारी देते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में अलेवा के काला पीर डेरा पेगां के महंत शब्दाई नाथ द्वारा सुसाइड नोट छोड़कर आत्महत्या करने के मामले में तीसरे दिन एसएसपी कुलदीप, एसडीएम राजेश कौथ और डीएसपी जितेंद्र की दखल अंदाजी के बाद ग्रामीणों का गतिरोध समाप्त हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने सोमवार शाम को लगभग छह बजे महंत के शव को सड़क से उठाया और मंगलवार को समाधि देने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से महंत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपियों को एक सप्ताह में गिरफ्तार करने की मांग करते हुए एसआईटी के गठन की मांग की थी। ग्रामीणों की इस मांग पर डीएसपी जितेंद्र खटकड़ के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर ग्रामीणों से कैथल मार्ग खुलवाया।

पिछले दो दिन से चल रहे जाम के बाद ग्रामीणों ने सोमवार को थुआ तपा के लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक करवाई। लगभग तीन से चार घंटे खाप के लोगों के साथ चली बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों पर आश्वासन दिया कि वह इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।  

ग्रामीणों ने थुआ तपा को दिया फैसले का अधिकार 

पेगां गांव के लोग महंत के शव को जींद-चडीगढ़ मार्ग पर रख सड़क को जाम करते हुए सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए थे तो ग्रामीणों को सोमवार को मामले में थुआ तपा का भी साथ मिल गया। थुआ तपा अंतर्गत आने वाले गांव से मौके पर काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा रहा, लोगों ने महंत के सुसाइड केस में किसी भी फैसले का जिम्मा थुआ तपा पर छोड़ दिया। इसमें तपा प्रधान सोमदत्त शर्मा व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में थुआ तपा की बैठक हुई। इसमें पेगां से पांच लोगों के अलावा तपा के अन्य गांवों से एक-एक व्यक्ति व 2 लोग साधु समाज से लेकर कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया और कमेटी को अधिकार दिया गया कि प्रशासन के साथ बैठक में वह जो भी निर्णय लेगी ग्रामीण उसी पर सहमत होंगे।

प्रशासन एवं कमेटी के बीच हुआ फैसला

प्रशासनिक अधिकारियों एवं थुआ तपा के लोगों की गठित कमेटी के बीच देर शाम बिढ़ान हैंचरी में बैठक हुई। इसमें पांच दिन में आरोपियों पर कार्रवाई करने व 24 घंटे में महंत शब्दाई नाथ के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग पर सहमति बनी। इस दौरान शुक्राई नाथ के चालक को गिरफ्तार करने की सूचना भी बैठक में मौजूद लोगों के बीच में प्रशासनिक अधिकारियों ने दी।

इन लोगों की गिरफ्तारी की मांग

शुक्रवार को पेगां के आसन वाले काला पीर डेरे के महंत शब्दाई नाथ ने कीटनाशक दवा का सेवन कर सुसाइड कर लिया था। इस दौरान छोड़े गए सुसाइड नोट में उन्होंने हिसार जिले के कोथ कलां डेरे के महंत शुक्राई नाथ, मिर्चपुर पुलिस चौकी प्रभारी दयाकिशन, हवलदार अशोक व हरिद्वार स्थित एक डेरे के महंत चेताई नाथ पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

एसआईटी मामले में निष्पक्ष जांच करेगी

इस मामले में एसडीएम राजेश कौथ व एएसपी कुलदीप के समक्ष ग्रामीणों ने डीएसपी जितेंद्र खटकड़ के नेतृत्व में एसआईटी गठित करने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर अब एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें एसआईटी इंचार्ज डीएसपी जितेंद्र ने बताया कि एसआईटी इस मामले में निष्पक्ष जांच करेगी। 

29 घंटे बाद ग्रामीणों ने महंत के शव को उठाया 

शुक्रवार रात को महंत की आत्महत्या के बाद पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा ग्रामीणों को सौंप दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने पर रविवार सुबह को ग्रामीणों ने पेगां बस अड्डे पर शव को रखकर जाम लगा दिया था। अब 29 घंटे बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर सहमति बनने के बाद शव उठाया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें