फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को भी नहीं बख्शा, 12 हजार ऐंठे

Tue, 05 Apr 2016 12:05 AM IST
jind/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर 12 हजार का चूना लगा दिया। जुलाना में एटीएम कार्ड बदलकर लाखनमाजरा के एटीएम से 12 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो दिन पहले गांव अकालगढ़ निवासी मेहर सिंह जुलाना के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला शाखा के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए आया था।

मेहर सिंह को एटीएम मशील चलाने का व रुपये निकालने का तरीका मालूम नहीं था जिस कारण उसने पास खड़े गेटमैन से रुपये निकलवाने की सहायता मांगी।

गेटमैन ने एटीएम को खराब बताकर उसे वापस एटीएम कार्ड थमा दिया। उसी दौरान पास खड़े युवक ने मेहर सिंह का एटीएम मांगकर रुपये निकालने की बात कही।

अज्ञात युवक ने उसी समय अपना एटीएम कार्ड निकालकर रुपये नहीं निकलने की बात कहकर बुजुर्ग को एटीएम कार्ड थमा दिया और युवक गायब हो गया। जब बुजुर्ग मेहर सिंह ने बैंक पासबुक को पूरा करवाने के लिए बैंक शाखा के अंदर गया और अपने थैले से बैंक कापी निकालनी चाही तो उसके हाथ में पहले एटीएम आया और देखा की वह एटीएम तो उसका नहीं है।
विज्ञापन


जब बुजुर्ग ने बैंक की पासबुक को पूरा करवाया तो पाया कि कुछ समय पहले लाखनमाजरा के एटीएम से 12 हजार रुपये निकाल गए हैं। इसके बाद बुजुर्ग युवक ने इसकी शिकायत जुलाना थाना को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बैंक की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें