फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 03 Apr 2016 11:22 PM IST
jind/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लोहचब के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गांव बरसाना निवासी 20 वर्षीय रिषीपाल मजदूरी का काम करता था। वह बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहा था।

गांव के निकट ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई विनोद की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मृतक रिषीपाल के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जींद-पानीपत मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस को उन्होंने बताया कि रिषीपाल के बाइक को ट्रैक्टर ट्राली चालक ने टक्कर मारी है, लेकिन पुलिस ने एफआईआर में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जाम की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को बताया कि इस मामले की तफ्तीश जारी है। जांच के दौरान जो सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें