फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ को मिली बड़ी कामयाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ पिस्टल के साथ यूपी से जींद में हथियार सप्लाई करने आए दो व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। टीम ने यूपी से जींद में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पटियाला चौक से गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके पास से नौ अवैध पिस्टल बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस-किस गिरोहों को अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही थी।
डीएसपी रामभज व डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वीरवार की रात डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज सुरेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि दो युवक पटियाला चौक रेलवे रोड की तरफ खड़े हैं। उनके पास पिस्टल भी है। सूचना पर एचसी रोशल लापल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से नौ अवैध पिस्टल मिली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव आलमगीरपुर निवासी गुरजीत सिंह तथा हापुड़ जिले के गांव अक्खापुर निवासी मुनेंद्र उर्फ रिंकू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से जींद क्षेत्र में अवैध पिस्टल की सप्लाई कर रहे हैं। वीरवार रात भी यह नौ अवैध पिस्टल जींद क्षेत्र में सप्लाई किए जाने थे। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि किस गिरोह को हथियारों की सप्लाई की जानी थी, इसका पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

एक सप्ताह में तीन हथियार सप्लायर पकड़े, 16 पिस्टल मिली
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एक सप्ताह में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से जींद में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले तीन हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शब्बीर के पास से सात पिस्टल बरामद किए गए थे। उसी प्रकार गुरजीत सिंह व मुनेंद्र उर्फ रिंकू के पास से नौ पिस्टल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें