फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की छत पर सो रहे युवक पर पड़ोसियों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर की छत पर सो रहे युवक पर पड़ोसियों ने किया हमला, मामला दर्ज
विज्ञापन

-- तीन महिलाओं सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव अकालढ़ में घर की छत पर सो रहे एक युवक पर उसके पड़ोसियों ने हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव अकालगढ़ निवासी विक्रम ने कहा कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। रात को वह छत पर सो रहा है। अचानक उसके पड़ोसी रामफल, राजू, रोशनी, मीनू व एक अन्य महिला रेनू ने उस पर लाठी व डंडों के साथ हमला बोल दिया। विक्रम ने कहा कि शोर सुनकर उसकी मां बाहर निकली व उसने अन्य पड़ोसियों की मदद से उसे छुड़वाया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में रामफल, राजू, रोशनी, मीनू व रेनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें