भट्ठे से ट्रैक्टर चोरी
इसराना। सोमवार की रात पूठर गांव के पास एक ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित ट्रैक्टर मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन वासी महावटी ने बताया कि वह काम से ट्रैक्टर लेकर पूठर गांव के पास घणघस भट्ठा पर गया हुआ था। 30 अप्रैल को भट्ठे पर ट्रैक्टर खड़ा किया गया था। मंगलवार की सुबह जब नींद खुली तो ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर गायब मिला। शिकायतकर्ता प्रवीन वासी महावटी के अनुसार उसका करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने पीड़ित ट्रैक्टर मालिक प्रवीण वासी महावटी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।