फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों के खाते से अज्ञात लोगों ने निकाले 30-30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लोगों के खाते से निकाले 30-30 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। साइबर अपराधी आए दिन लोगों के बैंक खातों से पैसे निकाल रहे हैं और प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है। जिले के 95 लोग पहले ही साइबर क्राइम करने वालों के शिकार हो चुके हैं। एक बार फिर से अपराधियों ने विजय नगर निवासी एक व्यक्ति के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करके 29988 रुपये निकाल लिए। इसी प्रकार एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है अलग-अलग ।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विजय नगर निवासी अजय सिंह ने कहा कि उसके मोबाइल पर खाते से 29988 रुपये निकाले जाने के मेसेज आया। उसने तुरंत बैंक में जाकर अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से 29988 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए हैं। वहीं दूसरी तरफ बराह खुर्द निवासी विकास ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत देकर कहा कि किसी व्यक्ति ने डीआरडीए के पास स्थित एसबीआई एटीएम के केबिन में धोखाधड़ी करके उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें