अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जुलाना की दुर्गा मंदिर वाली गली में कस्बे के लोगों ने एक युवक को मोटरसाकिइल चोरी करते हुए पकड़ लिया। लोगों ने पहले तो चोर की पिटाई की, उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
पिछले कई दिन से कस्बे में मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। रविवार को दुर्गा मंदिर के पास दो युवक एक मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर मोटरसाइकिल को चोरी कर रहे थे तो आसपास के लोगों ने देख लिया। जब लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो एक भागने में कामयाब रहा जबकि दूसरे को पकड़ कर लोगों ने बिजली के खंभे से बांध दिया और खूब धुनाई की। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
दुर्गा मंदिर वाली गली में मंदिर के आसपास के लोगों ने एक युवक को मोटरसाइकिल चोरी करते हुए देखा और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। युवक स्मैक का नशेड़ी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
-सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, जुलाना।