फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेदड़ पॉवर प्लांट में ड्यूटी पर जाते समय कर्मचारियों की कार को मारी निजी बस ने टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने ले लदी ट्राली को ओवरटेक करते बस कार से टकराई, सहायक एक्सईएन और एसडीओ की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टेक करते ही सामने से आ रही कार से परिवहन समिति की बस टकरा गई। हादसे में कार सवार बिजली निगम के सहायक एक्सईएन और एसडीओ की मौत हो गई। जबकि जेई समेत तीन अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह सवा आठ बजे गांव ईंटल खुर्द और खेदड़ गांव के बीच हुए हादसे में मरने वाले सहायक एक्सईएन की पहचान स्कीम नंबर छह के रहने वाले गौरव सिंगला और लक्ष्मी नगर निवासी एसडीओ वीरेंद्र गोयत के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी तथा खेड़ी चौपटा हिसार पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को के बाद परिजनों को सौंप दिया। घायल कर्मचारी नरेश की शिकायत पर परिवहन समिति बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेदड़ पावर प्लांट में कार्यरत सहायक एक्सईएन गौरव सिंगला, एसडीओ वीरेंद्र गोयत, जेई पटेल नगर निवासी सुधीर, विजय नगर निवासी ऑपरेटर नरेश, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी केमिकल असिस्टेंट सुरेंद्र कार में सवार होकर शनिवार सुबह सवा आठ बजे अपनी ड्यूटी पर जींद से पावर प्लांट खेदड़ जा रहे थे। गांव ईंटल खुर्द और मिर्चपुर के बीच जींद-बरवाला मार्ग पर गन्ने से लदी ट्राली को ओवर टेक करते समय परिवहन समिति की बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सहायक एक्सईएन गौरव सिंगला और एसडीओ वीरेंद्र गोयत को मृत घोषित कर दिया। जेई सुधीर की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे के बाद बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। खेड़ी चौपटा पुलिस ने घायल कर्मचारी नरेश की शिकायत पर फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन समिति की बस बरवाला से जींद की तरफ आ रही थी। जबकि खेदड़ पावर प्लांट में कार्यरत एक्सईएन समेत पांचों कर्मी कार में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। परिवहन समिति बस ने कार को टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
ललित कुमार, जांच अधिकारी, एएसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें