दुष्कर्म कर फरार होने वाला आरोपी नौ माह बाद गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। असंध रोड स्थित गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करके पिछले नौ महीने फरार चले रहे आरोपी को पुलिस ने पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। पानीपत जिले के गांव काबड़ी निवासी 20 वर्षीय आरोपी श्रीओम को पुलिस द्वारा मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक की हिरासत मेें जींद जेल भेज दिया गया है।
पीड़ित महिला ने 24 मार्च 2018 को पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि 21 मार्च को पानीपत जिला के गांव आसन निवासी संजू और गांव काबड़ी निवासी श्रीओम ने उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए और हुड्डा की जमीन में ले जाकर बारी-बारी से उसे साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उन्होंने किसी से यह बताया तो तेल छिड़कर जान से मारने धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर सफीदों पुलिस ने पानीपत जिला के गांव आसन निवासी संजू व गांव काबड़ी निवासी श्रीओम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। महिला जांच अधिकारी एसआई प्रेम देवी ने बताया कि उक्त आरोपों के चलते श्रीओम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।