दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला, पांच पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व पति पर कुकर्म करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2008 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग करते रहे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके पति ने उसके साथ कुकर्म किया। इस पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।