फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 91 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जुलाना में एटीएम कार्ड बदलकर वार्ड दस निवासी मुकेश को 91 हजार रुपये का चूना लगा दिया गया। मुकेश के अनुसार कुछ राशि एटीएम से निकाली गई है तो कुछ राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुकेश ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई को वह एटीएम से राशि निकलवाने गया था। इस दौरान दो व्यक्ति भी एटीएम केबिन में घुस गए और मदद करने के नाम पर उसका एटीएम कार्ड ले लिया। इस दौरान 20 हजार रुपये उसे निकाल कर दिए। अगले ही दिन मोबाइल फोन पर 91 हजार रुपये निकालने का संदेश मिला। इस पर जांच की तो पाया कि एक व्यक्ति के बैंक खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं जबकि 20 हजार रुपये लाखनमाजरा व 31 हजार रुपये दूसरी एटीएम से निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें