अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
रेलवे रोड स्थित पटेल नगर और नरवाना रोड पर रात भर बिजली सप्लाई बाधित रही। इसके बाद जब सुबह लोग इसकी शिकायत करने पर बिजली निगम के कार्यालय पहुंचे लोगों का आरोप है कि उनकी समस्या सुनने की बजाय, उनके साथ अभद्रता की गई। लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत एसडीओ सब डिविजन नंबर-1 को की गई है। वहीं, सब डिविजन नंबर-1 के एसडीओ प्रदीप शर्मा के अनुसार उनके पास शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पटेल नगर निवासी गुरुदेव सिंह, कर्मबीर, सेवा सिंह, सोमबीर, संदीप, राजबीर वर्मा, राजेश, राकेश, सुनील, पिरथी के अनुसार रात भर क्षेत्र में बिजली नहीं आई। इसकी शिकायत के लिए कॉलोनी के चार-पांच लोग सुबह सिटी पावर हाउस स्थित बिजली निगम के कार्यालय में शिकायत करने गए। इन लोगों का कहना है कि यहां मौजूद कर्मचारी ने कहा कि वह अकेला और दूसरे कर्मचारी को चोट लगी हुई है। ऐसे में वह बिजली ठीक नहीं कर सकता। इस पर लोगों ने कहा कि ड्यूटी लगाना उनका काम नहीं है, उनकी समस्या ठीक की जाए। इस पर कर्मचारी भड़क गया। गुरदेव के अनुसार इसकी शिकायत एसडीओ को की गई है। एसडीओ ने लिखित शिकायत मांगी थी, इसके लिखित शिकायत भी दी गई है।
रातभर बत्ती गुल, शिकायत करने पर बिगड़ा बिजली कर्मचारी
उपभोक्ता से बोला- अकेला हूं, मैैं नहीं कर सकता बिजली ठीक
अभद्रता करने पर लोगों ने एसडीओ को दी शिकायत, कार्रवाई की मांग