फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंक आकर किशोरी ने पीय जहर, बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना। छेड़छाड़ से परेशान होकर क्षेत्र की एक किशोरी ने कीटनाशक पी लिया। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल एक निजी क्लीनिक में उसका इलाज चल रहा है। वहीं पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ जमींदारों के खेत में गए हुए थे। उसका बेटा स्कूल में था। उस दौरान करीब 16 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। करीब एक बजे उसका भाई मेरी लड़की को लेकर खेत में पहुंचा। इस दौरान किशोरी ने बताया कि जब वह घर पर अकेली थी तो गांव का ही अक्षय ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। इसी शर्म के मारे उसने घर पर रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। इतना बताकर किशोरी खेत में ही बेहोश हो गई। जिसे उचाना के प्राइवेट क्लीनिक में लेकर आए। अब भी वह बेहोशी की हालत में है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि अभी तक लड़की बेहोश होने के चलते उसके बयान नहीं हो पाए हैं। पीड़िता के पिता की शिकायत पर अक्षय के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार अभी आरोपी फरार चल रहा है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें