फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला और युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। वार्ड चार में युवक और महिला ने मिलकर गैस चूल्हे से कपड़ों में आग लगाकर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। युवक के पिता द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। बाद में इसकी सूचना जुलाना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक व महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जुलाना के वार्ड चार निवासी बलवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग एक माह पहले उसके बड़े लड़के सोनू पड़ोसी की महिला राधा को अपने साथ ले गया और रोहतक रहने लगा। दीपावली से दो दिन पहले सोनू व महिला राधा को लेकर घर पर पहुंच गया। जहां पर दो दिन तक ठीक-ठाक रहे। 20 अक्तूबर की रात को सोनू व महिला राधा रसोई में रखे चूल्हे को जला लिया और घर के अंदर रखे कपड़ों को उस पर जलाकर खुद को आग लगाने का प्रयास करने लग। इसी दौरान उसकी नजर उन पर पड़ गई और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने मिलकर आग को बुझाया। बाद में इसके बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक सोनू व राधा के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें