दुकानदार पर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार
जींद। गांव पिंडारा में गैस चूल्हा के दुकानदार पर हमला करके दुकान के शीशे तोड़ने व गोली मारने के प्रयास के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी जमानत पर जेल से रिहा है और वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर रही है। गांव पिंडारा निवासी मुकेश ने 18 अक्तूबर को रात शराब के झगड़े को लेकर गैस चूल्हा दुकानदार मुकेश की दुकान के शीशे तोड़ने व उसके साथ मार पिटाई करने के आरोप में सीआईए टीम ने जींद निवासी पारस की हत्या के आरोपी गांव पड़ाना निवासी अंकित उर्फ अंकु को भूपेंद्र नगर जींद से काबू करने में सफलता हासिल की हैं। टीम ने दोनों आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। सीआईए टीम इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिंडारा गांव में 18 अक्तूबर रात शराब के झगड़े को लेकर गैस चूल्हा दुकानदार मुकेश की दुकान के शीशे तोड़ने व उसके साथ मार पिटाई करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के कब्जे से हथियार भी बरामद किया हैं।