फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर हत्या करके शव नहर में फेंकने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण के बाद हत्या कर युवक का शव नहर में फेंकने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। घर से ले जाकर 20 वर्षीय युवक की हत्या करने और शव को नहर में फेंकने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जुलाना पुलिस मालवी गांव के रहने वाले हत्यारोपी से पूछताछ कर रही है। हत्यारोपी ने रंजिश के युवक को मारने की बात कबूली है। युवक के लापता होने पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था, मगर अब उसे अपहरण और हत्या में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन

जुलाना के वार्ड नंबर चार का रहने वाला नरेंद्र ने 12 जुलाई 2017 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 12 जुलाई 2017 की देर रात उनके घर तीन अज्ञात युवक आए। उनमें से दो युवक घर के अंदर घुस गए और एक बाहर ही खड़ा रहा। अंदर आए दोनों युवकों ने बेटे विकास उर्फ विक्की को बाहर चलने की बात कहकर ले गए। जब उसने बेटे से पूछा कि कहां जा रहे तो उसने व दोनों युवकों ने कहा कि कुछ देर में आ जाएंगे। इसके बाद विक्की थोड़ी देर में बाहर चला गया। फिर लौटकर नहीं आया। उसे आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाशा मगर उसका पता नहीं चला। हार कर उसने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मालवी गांव के संदीप उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में संदीप ने बताया कि उसने स्कूल के पास से विकास उर्फ विक्की का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर रोहतक के गांव गिरावड़ के पास नहर में फेंक दिया था। यह सब उसने आपसी रंजिश के चलते किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें