फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना सीआईए ने तीन आरोपियों को लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सात पिस्टल और 17 कारतूस के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नरवाना शहर थाना प्रभारी व सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हमीरगढ़ रोड अहेलिया मंदिर के पास गन प्वाइंट पर लूट की योजना बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों में से दो आरोपी मोस्ट वांटेड थे। जिनकी पंजाब पुलिस को तलाश थी। इतना ही नहीं तीनों आरोपियों के पास से पांच पिस्टल व 11 कारतूस मिले हैं। वीरवार को पुलिस तीनों को नरवाना अदालत में पेश करेगी।
डीएसपी कुलवंत सिंह व शहर थाना प्रभारी व सीआईए नरवाना इंचार्ज सुरेंद्र बागड़ी ने प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए इंचार्ज सुरेंद्र बागड़ी को सूचना मिली की हमीरगढ़ रोड पर कुछ युवक बैठे हैं और लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने सूचना पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तीनों की शिनाख्त गांव ननहेरी जिला फतेहाबाद निवासी विपिन उर्फ शूटर, गांव झांडियां कलां जिला रोपड़ पंजाब निवासी लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खी व गांव मियांपुर जिला रोपड़ पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों के पास से पांच पिस्टल व 11 कारतूस मिले हैं, जिसमें विपिन से एक असलाह 32 बोर व एक असलाह 315 बोर सहित चार कारतूस बरामद हुए हैं। इसी प्रकार गुरप्रीत से एक असलाह 32 बोर व एक असलाह 315 बोर सहित चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। लखविंद्र से एक असलाह 32 बोर तीन कारतूस व एक बैटरी मिली है। डीएसपी बिश्नोई ने बताया कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा ताकि अन्य वारदातों व मामलों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

दो पिस्टल और दो कारतूस के साथ सचिन काबू
डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने बताया कि इसी प्रकार गांव बड़ेसरा जिला भिवानी निवासी सचिन को गुप्त सूचना के आधार पर गांव सच्चा खेड़ा से दो पिस्टल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसे भी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने अलग-अलग स्थान से चार लोगों को काबू कर सात पिस्टल व 13 जिंदा कारतूस सहित आरोपियों को काबू कर बड़ी वारदात को होने से पहले ही बचा लिया।
विज्ञापन

तीनों आरोपी हैं मोस्ट वांटेड
शहर थाना प्रभारी व सीआईए नरवाना इंचार्ज सुरेंद्र बागड़ी ने बताया पंजाब के आनंदपुर साहिब में 307 के मुकदमे में आरोपी लखविंद्र सिंह व गुरप्रीत सिंह मोस्ट वांटेड हैं। जिनकी पंजाब पुलिस को तलाश थी। उन्होंने बताया कि गांव ननहेरी जिला फतेहाबाद निवासी विपिन उर्फ शूटर पर भी तीन मुकदमे हैं। जिसमें दो मुकदमे हत्या व एक मुकदमा चोरी का है। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत पर चार मुकदमे हैं। जिनमेें दो हत्या, एक डकैती और एक लड़ाई-झगड़ा का है। लखविंद्र सिंह पर भी हत्या का एक मुकदमा दर्ज है। सुरेंद्र बागड़ी ने बताया कि तीनों आरोपी मोस्ट वांटेड हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें