गली में खेल रही किशोरी से की छेड़छाड़, रोका तो चाचा की पिटाई की
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में गली में खेल रही एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। बच्ची का शोर सुनकर जब उसका चाचा आया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने कहा कि वह अपनी बहन के साथ गली में खेल रही थी। उसी समय अरड़ाना निवासी सुमित उसके साथ आया और उसके साथ खेलने की बात कहकर उसे किसी दूसरे मकान में ले गया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी ने कहा जब उसने मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर किशोरी का चाचा आ गया, जिसके साथ आरोपी सुमित ने मारपीट की। इसके बाद अन्य लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।