जींद। सफीदों थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी की भाभी ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर युवक व उसकी भाभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि उसकी 23 वर्षीय लड़की बोलने व सुनने में असमर्थ है। तीन मार्च को उसकी लड़की पड़ोस के एक मकान में गई हुई थी। इस मकान में पानीपत का रहने वाला सचिन अपने ताऊ के घर आता-जाता रहता है। उसी दिन वह भी आया हुआ था, जिसने लड़की का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसे बेटी से शादी करने का झांसा भी दिया। दुष्कर्म के बाद से ही उसकी लड़की गुमसुम सी रहती रही। जिसने उसे अब इशारों-इशारों में इस पूरे वाकया को बताया और कहा कि आरोपी की भाभी ने उसे बुलाय था था। पुलिस ने आरोपी और उसकी भाभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।