फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाने गए किसान की ठंड से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की सिंचाई कर रहे किसान की ठंड लगने से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा (जींद)। गेहूं की सिंचाई कर रहे गांगोली गांव निवासी 42 वर्षीय किसान राजबीर की रविवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजबीर रविवार रात को गेहूं की सिंचाई कर रहा था। ठंड अधिक होने की वजह से वह उसे झेल नहीं पाया और उसकी ठंड लगने से मौत हो गई। राजबीर के पिता किताब सिंह ने बताया कि राजबीर उसका इकलौता बेटा था। वह सोमवार सुबह उसके लिए चाय लेकर गया तो देखा कि राजबीर का खेत में शव पड़ा है। किताब सिंह ने बताया कि बेटे ने ठंड से बचने के लिए पराली जलाकर आग भी तापी है, लेकिन अधिक ठंड होने के कारण वह नहीं बच सका। राजबीर के दो बच्चे हैं। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. संतलाल के अनुसार ठंड के चलते हार्ट अटैक आने से मौत होने के लक्षण लग रहे हैं। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें