फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल के बेटे का रास्ता रोककर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
गांव उचाना कला के शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल के बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं प्रिंसिपल का आरोप है कि इससे पहले भी उनके परिवार को इस तरह की धमकी दी जाती रही हैं। आरोप है कि संस्थान के महंत की गद्दी को लेकर विवाद चल रहा है और उसका कोई लेन-देन नहीं होने के बावजूद भी उनको धमकी दी जा रही है। पुलिस ने प्रिंसिपल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव नीलोखेड़ी निवासी पंकज शर्मा ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां के प्रिंसिपल पद पर कार्यरत है। सात अक्तूबर को स्वामी गणेशानंद संस्थान के महंत को लेकर लोगों ने फैसला लिया था, लेकिन इस फैसले से कुछ लोग खुश नहीं थे। उसके बाद से उनको लगातार मारने की धमकी मिल रही है। पंकज ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा पार्थ गोशाला से दूध लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में नकाबपोश दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसके बेटे का रास्ता रोक लिया। जहां पर आरोपियों ने उसके बेटे को पीटने की धमकी दी और गाली गलौज की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें