फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक बेचता नारनौंद निवासी काला उर्फ अजय गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की मोटरसाइकिल बेचता नारनौंद का काला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर थाना पुलिस ने नारनौंद निवासी काला उर्फ अजय को चोरी की मोटरसाइकिल बेचते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया है। पुलिस उससे चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है। वह रानी तालाब के आसपास देखा गया है। शहर थाना के हेड कांस्टेबल कालूराम ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने अपनी पहचान हिसार जिले के नारनौंद निवासी काला उर्फ अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उससे बाइक के कागजात मांगे तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने जब उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने माना कि यह बाइक चोरी की है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस उससे चोरी की अन्य वारदातों व यह बाइक कहां से चोरी की, इस बात का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें