फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के अवैध पिस्तौल मुहैया करवाने वाल उतर प्रदेश के कैराना निवासी आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद में अवैध हथियार मुहैया करवाने वाला कैराना निवासी आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद में अवैध हथियार मुहैया करवाने वाले उत्तर प्रदेश के रतोंद (कैराना) निवासी 23 वर्षीय वसिल को काबू किया है। वसिल दूसरी जगह से चार हजार रुपये में पिस्तौल खरीदकर आगे पांच हजार रुपये में बेचता था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वसिल ने पिछले महीने ही जींद में सात हथियार मुहैया करवाए थे। इनमें पांच हथियार पुलिस बरामद कर चुकी है और दो हथियार गुरुग्राम में सप्लाई किए गए हैं। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि पुलिस ने कुछ दिन पहले सफीदों से एक युवक को अवैध हथियार के साथ काबू किया था। इसके बाद रविवार रात को कुछ युवकों ने सीआईए की गाड़ी को रोकर कर हमला किया। इसमें भी एक अवैध हथियार बरामद हुआ था। इसके बाद सोमवार रात को भी पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह से खरकराजी गांव निवासी तीन लोगों को अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया था। इन सभी ने उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी वसिल से हथियार लेने की बात कबूली थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वसिल को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पिछले महीने उसने सात पिस्तौल जींद में सप्लाई किए थे। इनमें से दो पिस्तौल गुरुग्राम भेजे गए हैं। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह के अनुसार अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें