फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा वाइस चेयरमैन की दुकान का टूटा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
नपा वाइस चेयरमैन की दुकान का टूटा ताला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। शहर में चोरी निरंतर बढ़ रही है। कपास मंडी में आढ़तियों की दुकानों का ताला टूटने के अगली रात नरवाना बाईपास पर नगर पालिका के वाइस चेयरमैन रणधीर पांचाल की फर्नीचर की दुकान से चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। बीते कुछ महीनों से शहर में चोरियों की वारदात बढ़ रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ-साथ चोरियों की वारदातों को ट्रेस करने की मांग की।
रणधीर पांचाल ने बताया कि नरवाना बाईपास पर रणधीर वुडन वर्क्स के नाम से दुकान है। वीरवार शाम को दुकान सही प्रकार से बंद करके घर गए थे। शुक्रवार को जींद में डीसी अमित खत्री की मीटिंग में वो गए थे। दोपहर बाद जब दुकान पर आए तो दुकान का ताला खुला मिला। शटर खोलने के बाद दुकान का सामान बिखरा हुआ था। चोरों द्वारा दुकान से 15 बेड सीट, कवर, 10 कूलर, दो डबल बेड का सिरहाने सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकान से करीब ढाई से तीन लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन प्रधान सुरेश श्योकंद, राजेंद्र, अनूप, कृष्ण ने बताया कि शहर में निरंतर चोरियों की वारदात बढ़ रही है। मंडी में दो दुकानों के ताले चोरों द्वारा तोड़े गए। इससे पहले मंडी में धान की बोरियों की चोरी हो चुकी है। सीसीटीवी कैमरे में रिकार्डिंग तक पुलिस को देने के बाद भी अब तक कोई भी चोरी ट्रेस नहीं हुई है। विधायक प्रेमलता से भी शहर में बढ़ रही चोरियों को लेकर अवगत करवाया गया है। पुलिस प्रशासन कुछ महीनों में हुई चोरियों में से कोई भी चोरी ट्रेस नहीं कर पा रहा है। चौकी इंचार्ज रामफल ने कहा कि नपा वाइस चेयरमैन रणधीर पांचाल की दुकान से चोरी की घटना की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें