फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले फेसबुक पर की दोस्ती, बाद में किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले फेसबुक पर की दोस्ती, बाद में किया अपहरण
विज्ञापन

--पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद किया, दो अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्थानीय हांसी रोड से 14 जनवरी को गायब हुई लड़की का अपहरण कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी। पुलिस ने जांच में पाया कि लड़की के फेसबुक साथियों ने ही लड़की का अपहरण किया है। पुलिस ने इस मामले में लड़की को बरामद करके अपहरण करने वाले दोनों युवकों को भी काबू कर लिया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को हांसी रोड गोपाल नगर निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई है। लड़की एक निजी स्कूल में पढ़ती है। पुलिस ने इस मामले में फोन डिटेल खंगाली लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में पुलिस को फेसबुक आईडी से कुछ सुराग मिलने की संभावना हुई। पुलिस ने लड़की की फेसबुक आईडी खंगाली तो मूल रुप से बिहार निवासी व हाल आबाद सिरसा में रहने वाले बंसी व अमरनाथ पर संदेह हुआ, जो उसके फेसबुक फ्रेंड थे। पुलिस ने दोनों के ठिकानों पर दबिश दी लेकिन कामयाब नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि लड़की को हांसी बस स्टैंड पर देखा गया है। पुलिस ने लड़की को सोमवार को ही हांसी बस स्टैंड से काबू कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारते हुए दोनों आरोपियों बंसी व अमरनाथ को जींद बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
16जेएनडी21 : पुलिस गिरफ्त में नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें