फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने साथ आने से किया इंकार तो पति ने खुद पर किया ब्लेड से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने पति व उसके चाचा को भेजा जेल
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया तो पति ने धारदार ब्लेड से खुद को जख्मी कर लिया। सूचना पाकर यूपी-100 पुलिस ने घायल युवक व उसके चाचा को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। कोतवाल रंजना सचान ने बताया कि मामले में दो लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

कोतवाली क्षेत्र के इचौली निवासी माशूक के घर उनका भतीजा रहमान सोमवार की शाम आया था। माशूक के अनुसार करीब 20 दिन पूर्व वह रहमान की पत्नी परवीन को रहमान की रजामंदी से इचौली बुला लाए थे। जिसके बाद मंगलवार को रहमान अपनी पत्नी परवीन को बुलाने आया था।
विज्ञापन


रहमान लखनऊ में रहकर ड्राइवरी करता है। उसकी पत्नी ने रहमान के साथ यह कहते हुए जाने से मना कर दिया कि चाचा माशूक व मासूम जब कहेंगे तभी आपके साथ जाएंगे। यह सुनकर रहमान ने पहले जमकर शराब का सेवन किया। फिर नशे में धुत होने के बाद घर पहुंचा और पत्नी व चचा से झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच रहमान ने अपने गले पर ब्लेड से कई वार कर लिए। शोरशराबा सुनकर पड़ोसियों की भीड़ लग गई। विवाद शांत होता न देख ग्रामीणों ने यूपी-100 को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रहमान व माशूक को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रहमान व माशूक को धारा 151 के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें