फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंपाउंड करके खड़ा किया हुआ था वर्कशॉप में

विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। बस स्टैंड की वर्कशाप में इंपाउंड की गई गाड़ी के चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चालक ने गाड़ी में ही रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। गाड़ी को पांच दिन पहले आरटीओ ने इंपाउंड कर दिया था। और उसके बाद चालक गाड़ी की रखवाली के लिए उसके पास रहता था। चालक की आत्महत्या की सूचना पाकर शहर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को वर्कशाप के कर्मचारियों ने सूचना दी कि टाटा गाड़ी के पीछे के हिस्से में एक व्यक्ति फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मृतक की पहचान गोरया जालंधर निवसी गुरदेव के रुप में हुई और वह टाटा गाड़ी का चालक रहा है। एक नवंबर को अपने टाटा में मारुति के पार्ट भरकर पंजाब की तरफ जा रहा था तो आरटीओ ने नरवाना के पास टाटा को पकड़कर इंपाउंड कर दिया। इसके बाद टाटा 407 को नरवाना रोडवेज वर्कशाप में खड़ा कर दिया और चालक हरविंद्र अपनी गाड़ी की रखवाली के लिए वर्कशॉप परिसर में ही रूक गया और गाड़ी छुड़वाने के लिए अपने घर फोन कर दिया था, लेकिन जब पांचवें दिन भी कोई रुपये लेकर नहीं पहुंचा तो उसका शव अपने ही टाटा के पीछे फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वर्कशाप कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें घटना का जब पता चला जब वर्कशाप यार्ड दिन में रोडवेज वर्कशॉप का मुआयना कर रहे थे तो देखा कि चालक अपने टाटा 407 के पीछे फांसी पर लटका हुआ है। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर थाना जगबीर ने बताया कि मामले की जांच की जा ही है। घटना के बारे में परिजनों को सूचना दे दी है। उनके बयान देने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें