फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के स्थान पर ही बाइक खड़ी कर फरार हुए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
बुधवार देर शाम बस स्टैंड के पास से एक बाइक चोरी हो गई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। वॉकी-टॉकी पर संदेश चलते ही पूरे शहर की पुलिस हरकत में आ गई। इस पर बस स्टैंड से पुलिस की पांच राइडर चोरों का पीछा करते हुए गोहाना रोड पर आए। करीब एक घंटे तक पुलिस को चोरों के बीच खेल चलता रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जैसे ही चोर गोहाना रोड पर आगे बढ़े, कुछ राइडर ने कोर्ट के पीछे से न्यू कृष्णा कॉलोनी की तरफ गए तो आधे राइडर पीछा करते हुए गोहाना बाईपास तक गए। इसी दौरा वॉकी-टॉकी से मिले संदेश का अनुसरण करते हुए रोहतक रोड की तरफ बढ़े। वहीं, कोर्ट के पीछे जाने वाली एक राइडर को सूचना मिली कि युवक कोर्ट के पीछे की कॉलोनी में ही हैं। राइडर ने जैसे ही अपना सायरन और लाइट बंद की, कुछ देर के बाद युवकों ने बाइक स्टार्ट कर ली। युवक भटनागर कॉलोनी की तरफ खेतों में निकल गए। पुलिस काफी देर तक युवकों को तलाश करती रही। कुछ देर के बाद सूचना मिली कि जहां से बाइक चोरी हुई है, वहीं मिल गई। पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर सभी बाइक की तलाशी ली और कागजात की जांच की।
विज्ञापन


चोरी के स्थान पर ही बाइक खड़ी कर फरार हुए युवक
बस स्टैंड के पास से चोरी हुई बाइक, पुलिस ने किया चोरों का पीछा
रोहतक रोड, भटनागर कॉलोनी और खेतों में पुलिस को छकाया
बाद में चोरी के स्थान पर ही बाइक खड़ी कर फरार हुए युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें