फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगिरों को लूटने की योजना बना रहे तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटने की योजना बनाते तीन काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
पुलिस ने जुलानी गांव स्थित टी-प्वाइंट के पास से आने जाने वाले राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे तीन आरोपियों जुलानी गांव निवासी विक्की व सुनील और खरकरामजी गांव निवासी बिजेंद्र को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस तथा एक चाकू भी बरामद किया है
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज विरेंद्र खर्ब ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की जुलानी गांव के पास कुछ युवक टी प्वायंट के पास बैठकर आने जाने वाले राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपियों को काबू करना चाहा तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत से तीन आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ 13 मुकदमे
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज विरेंद्र खर्ब ने बताया कि विक्की जुलानी के खिलाफ लूट, चोरी, अशांति फैलाना, हत्या का प्रयास और आर्म्ज एक्ट के सदर थाना जींद में 13 मामले दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार करके एक बड़ी सफलता हासिल की हैं। इसी तरह डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज विरेंद्र खर्ब ने बताया कि बिजेंद्र खरकरामजी निवासी के खिलाफ चोरी और आर्म्ज एक्ट के सदर थाना जींद में 8 मामले दर्ज हैं । इसी प्रकार सुनील गांव खरकराम जी के खिलाफ भी सदर थाना जींद में हत्या प्रयास के दो और लड़ाई झगड़े के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें