फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी को देह व्यापार में धकेलने वाली मां का 16 दिन बाद भी पता नहीं लगा पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी को देह व्यापार में धकेलने वाली मां का 16 दिन बाद भी पता नहीं लगा पाई पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अपनी बेटी को देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाली महिला पुलिस हिरासत से फरार होने के 16 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस टीमें महिला की तलाश में कई जगह की खाक छान चुकी हैं लेकिन महिला पुलिस की पकड़ में नहीं आई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी महिला को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि नरवाना की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक अक्तूबर को पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह सातवीं-आठवीं कक्षा तक पढ़ी लिखी है। एक वर्ष पहले उसकी मां ने उसकी पढ़ाई बंद करवा दी। छह-सात महीने पहले उसकी मां ने घर पर ही एक-दो युवकों के साथ उसे सोने पर मजबूर किया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसका मां लगातार उसके साथ गलत कार्य करवाती रही। नाबालिग लड़की ने अपने पिता को यह बात बता दी। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उसकी मां मिथिलेश, अरुण व टिंकू को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अरुण व टिंकू को गिरफ्तार कर जबकि लड़की की मां को पूछताछ के लिए महिला थाना पुलिस में बुलाया गया था। लड़की की मां पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। पुलिस ने आनन-फानन में तीन टीमों का गठन करके महिला की तलाश शुरू कर दी लेकिन अभी तक महिला पुलिस की गिरफ्त से दूर है। महिला थाना प्रभारी कमलेश देवी ने कहा कि पुलिस की टीमें महिला की तलाश कर रही है। फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं लगा है। जल्द ही महिला को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें