फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर चालक के साथ कार सवार युवकों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। धमतान व लोन गांव के बीच मंगलवार देर रात्रि 11 बजे कार सवार युवकों ने कंटेनर को रोककर चालक से लूटपाट की। 15 हजार, एक मोबाइल फोन और कागजात लूटने के बाद आरोपी फरार हो गए। गढ़ी थाना पुलिस ने कंटेनर चालक की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्तर गांव निवासी सुरेंद्र ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह मंगलवार शाम सात बजे पंजाब के लुधियाना जिला से कंटेनर में डाक पार्सल भरकर महाराष्ट्र जा रहा था। रास्ते में जब वह नरवाना से होते हुए धमतान व लोन गांव के बीच पहुंचा तो कार सवार पांच युवकों ने कंटेनर के आगे कार खड़ी लगाकर रोक लिया। कंटेनर में घुसकर उसे जान से मारने की धमकी देकर पर्स छीन लिया, जिसमें 15 हजार रुपये थे। इसके अलावा उसका एक मोबाइल व गाड़ी में रखे जरूरी कागजात लेकर मौके से फरार हो गए। गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि कंटेनर चालक की शिकायत पर कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें