फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तोले सोना, डेढ़ किलो चांदी के आभूषण और साढ़े चार लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। स्थानीय वार्ड नंबर छह में टेलीफोन एक्सचेंज के पास मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने, नकदी चोरी कर ली। मंडी स्थित चौकी पुलिस ने मकान मालिक राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस समय चोरी हुई परिवार शादी में गया हुआ था। चोर मकान से सोने के कड़े, चैन, अंगूठी सहित करीब 30 तोले सोने और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण के अलावा साढ़े चार लाख रुपये नकदी चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई की बेटी की शादी कैथल में थी। ऐसे में परिवार के सभी सदस्य शादी में गए हुए थे। पीड़ित ने बताया कि भाई विनोद के परिवार के सदस्यों ने भी गहने, नकदी उसके घर में रख गए थे। उसने बताया कि सुबह चार बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके मकान का दरवाजा खुला है। सूचना मिलने ही वह घर पहुंचा तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा मिला। राजकुमार ने बताया कि चोर अलमारी में रखी नगदी, गहने चोरी कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें